युवक के साथ किया गया यौनाचार

Updated at :20 Jul 2013 2:30 AM
विज्ञापन
युवक के साथ किया गया यौनाचार

संदेश : अजीमाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बुधवार की संध्या चार लोगों द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में युवक के बयान पर शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी संबंधित थाने में दर्ज करायी गयी. जानकारी के अनुसार अजीमाबाद थाना के अजीमाबाद गांव […]

विज्ञापन

संदेश : अजीमाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बुधवार की संध्या चार लोगों द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में युवक के बयान पर शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी संबंधित थाने में दर्ज करायी गयी.

जानकारी के अनुसार अजीमाबाद थाना के अजीमाबाद गांव के युवक बुधवार को संध्या शौच के लिए घर से बाहर निकला था कि युवकों ने अप्रकृतिक यौनाचार किया. साथ ही इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी.

शुक्रवार को युवक के लिखित बयान पर चार लोगों के खिलाफ नामजद कांड संख्या 28/13 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. समाचार लिखे जाने तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी. युवक को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन