पानी से कहीं आफत, तो कहीं राहत

Updated at :16 Jul 2013 1:50 PM
विज्ञापन
पानी से कहीं आफत, तो कहीं राहत

* मॉनसून की पहली बारिश में ही स्टेशन रोड हुआ जलमग्न* निगम की साफ -सफाई व्यवस्था की खुली पोल* जलजमाव से निबटने की कोई तैयारी नहीं होने से लोगों में आक्रोशआरा : मॉनसून की पहली बारिश से कहीं लोगों को राहत मिली, तो कहीं यह लोगों के लिए आफत साबित हुई. शहर की बात करें […]

विज्ञापन

* मॉनसून की पहली बारिश में ही स्टेशन रोड हुआ जलमग्न
* निगम की साफ -सफाई व्यवस्था की खुली पोल
* जलजमाव से निबटने की कोई तैयारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
आरा : मॉनसून की पहली बारिश से कहीं लोगों को राहत मिली, तो कहीं यह लोगों के लिए आफत साबित हुई. शहर की बात करें तो यहां नजारा कुछ अलग दिखा. पहली बारिश ने तो आरा नगर निगम की साफ -सफाई की पोल खोल दी.

बुधवार को हुई मूसलधार बारिश से शहर के सभी मार्गो पर जलजमाव का नजारा दिखा. सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी. इसके कारण शहर में आम लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है. नगर निगम द्वारा मॉनसून आगमन के पूर्व शहर के मुख्य नालों की साफ-सफाई नहीं कराने के कारण शहर के सभी मुख्य मार्गो पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गयी है.

* झील का नजारा
मॉनसूनी बारिश के कारण स्टेशन रोड पर मोती सिनेमा के सामने झील का नजारा दिख रहा है. वहीं परिसदन के सामने सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

* यहां कीचड़-ही कीचड़
शहर के हृदयस्थली गोपाली चौक, शिश महल चौक के सड़क पर कीचड़ का अंबार लग गया है. वहीं टाउन थाने के समीप सड़कों पर पूरे दिन जलजमाव की स्थिति बनी रही. बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के मुख्य मार्गो पर जलजमाव की स्थिति से निबटने के लिए कोई कार्य योजना नहीं की गयी है. इसको लेकर शहरवासियों में नगर निगम के प्रति आक्रोश व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन