हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated at :16 Jul 2013 1:47 PM
विज्ञापन
हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज

आरा : पवना थाना क्षेत्र के खोपीरा निवासी राजमिस्त्री शिवनाथ प्रसाद की हत्या के मामले में मृतक के परिजनों द्वारा बबन साव को नामजद बनाते हुए तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. मालूम हो कि 8 जून की अहले सुबह मृतक का शव काकनडीहरा गांव के आहर से मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट […]

विज्ञापन

आरा : पवना थाना क्षेत्र के खोपीरा निवासी राजमिस्त्री शिवनाथ प्रसाद की हत्या के मामले में मृतक के परिजनों द्वारा बबन साव को नामजद बनाते हुए तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. मालूम हो कि 8 जून की अहले सुबह मृतक का शव काकनडीहरा गांव के आहर से मिला था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद यह साफ हो गया कि व्यक्ति की हत्या सिर पर मार कर की गयी थी और साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से पानी से भरे आहर में फेंक दिया गया था. पुलिस नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन