वाहनों की टक्कर ड्राइवर की मौत

बड़हरा : बड़हरा सरैया मुख्य पथ पर हाजिपुर गांव के समीप मैजिक एवं 407 मिनी ट्रक के सीधी टक्कर में एक की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार बड़हरा-सरैया पथ पर […]
बड़हरा : बड़हरा सरैया मुख्य पथ पर हाजिपुर गांव के समीप मैजिक एवं 407 मिनी ट्रक के सीधी टक्कर में एक की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार बड़हरा-सरैया पथ पर हाजीपुर गांव के समीप मैजिक एवं 407 के बीच हुई सीधी टक्कर में मैजिक के वाहन चालक पैगा निवासी श्याम बाबू रजक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि इस घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
इस घटना के बाद मुख्य पथ पर घंटों अफरा तफरी मची रही. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










