मानव की कद्र दिल से करें ताकि मानवता खिल उठे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गडहनी : नव वर्ष के उपलक्ष्य में रामदहिन मिश्र उच्च विद्यालय की साफ-सफाई के साथ-साथ जिलास्तरीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया. सत्संग की अध्यक्षता पटना क्षेत्र के क्षेत्रीय संचालक नवल किशोर सिंह व संचालन चरपोखरी शाखा के मुखी महात्मा शिवकुमार शर्मा ने किया. निरंकारी संत समागम में पीरो, चरपोखरी, जितौरा, भकुरा, आरा सहित […]

विज्ञापन

गडहनी : नव वर्ष के उपलक्ष्य में रामदहिन मिश्र उच्च विद्यालय की साफ-सफाई के साथ-साथ जिलास्तरीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया. सत्संग की अध्यक्षता पटना क्षेत्र के क्षेत्रीय संचालक नवल किशोर सिंह व संचालन चरपोखरी शाखा के मुखी महात्मा शिवकुमार शर्मा ने किया.

विज्ञापन
निरंकारी संत समागम में पीरो, चरपोखरी, जितौरा, भकुरा, आरा सहित आसपास के जिले के विभिन्न संत-महात्माओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अध्यक्षता कर रहे नवल किशोर ने बताया कि संत निरंकारी मिशन आपसी भाईचारा एवं शांति का संदेश देता है.
मिशन का उद्देश्य है कि मानव का कद्र दिल से करें ताकि मानवता जो है वह खिल उठे, साथ ही परमात्मा को सतगुरु के द्वारा जाना जा सकता हैं. परोपकार ही पुण्य का रास्ता हैं. यह शरीर नश्वर है और इसे मिट्टी में ही मिल जाना है. उन्होंने कहा, बैठा पंडित पढ़े पुराण, बिन देखे का करे बखान, तू कहे कागज की लेखी, मैं कहू आंखन की देखी अर्थात कागज में जो लिखा है, वहीं तू तो वो ही बता रहा है. जबकि मैं कहू आंखन की देखी, जो आंख से महसूस किया है, जो मैंने अवस्था को प्राप्त किया है, उसका बयान वो बता रहे हैं.
चरपोखरी ब्रांच के संयोजक महात्मा शिव कुमार शर्मा ने भी अपनी टीम के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवादल के भाई-बहनों ने बहुत अच्छी तरह से साफ-सफाई करने में अहम भूमिका निभायी. इस पुनीत कार्य के लिए यहां के इंचार्ज को धन्यवाद दिया. इस मौके पर मिशन के चरपोखरी ब्रांच संचालक सुरेंद्र जी, रवि यादव, मनोज केशरी, बलराम केशरी, सोनू केशरी, सुरेश साह, शत्रुघ्न साह, चंदन केसरी, अशोक सोनी, प्रोफेसर साहब, ललन व्यास सहित हजारों लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन