भोजपुर :विधायक की अग्रिम जमानत पर हुई सुनवाई

Updated at : 05 Oct 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर :विधायक की अग्रिम जमानत पर हुई सुनवाई

आरा (भोजपुर) : सेक्स रैकेट के मामले में संदेश के राजद विधायक अरुण यादव के वकील ने गुरुवार को अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया था. इस पर शुक्रवार को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सिंह के कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने केस की अपडेट डायरी मांगी है. नगर थाने की […]

विज्ञापन
आरा (भोजपुर) : सेक्स रैकेट के मामले में संदेश के राजद विधायक अरुण यादव के वकील ने गुरुवार को अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया था. इस पर शुक्रवार को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सिंह के कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने केस की अपडेट डायरी मांगी है.
नगर थाने की पुलिस को केस डायरी जमा करने का आदेश दिया गया था. सुनवाई के दौरान कोर्ट में लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे ने कहा कि इसमें अपडेट केस डायरी की जरूरत होगी. कोर्ट ने नगर थाने से केस डायरी मांगने का आदेश दिया. अगली सुनवाई के लिए दशहरे की छुट्टी के बाद तिथि निर्धारित करने का आदेश दिया गया.
गौरतलब है कि विधायक अरुण यादव के आवेदन को जिला जज ने पाॅक्सो कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है. बता दें कि चर्चित सेक्स रैकेट के मामले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने को लेकर विधायक अरुण यादव का नाम सामने आया है. पीड़िता ने सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठायी थी, जिसके बाद महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए इस मामले की प्राथमिकी दर्ज थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन