दुष्कर्म के तीन आरोपितों को अंतिम सांस तक उम्रकैद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2019 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के एक मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 15 सुरेश कुमार सिंह ने सोमवार को तीन आरोपितों सेठ महतो, पंकज कुमार व सन्नू कुमार को अंतिम सांस तक सश्रम उम्रकैद व 50- 50 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई. अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक […]
विज्ञापन
आरा : एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के एक मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 15 सुरेश कुमार सिंह ने सोमवार को तीन आरोपितों सेठ महतो, पंकज कुमार व सन्नू कुमार को अंतिम सांस तक सश्रम उम्रकैद व 50- 50 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई. अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे ने बहस की थी.
अपर लोक अभियोजक नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 27 जनवरी, 2018 को संदेश क्षेत्र के एक युवती रात्रि में घर के समीप खेत में शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान अरेला गांव के सेठ महतो, पंकज कुमार, सन्नू कुमार समेत चार लड़कों ने उसे जबर्दस्ती मुंह दाबकर पास के एक मकान में ले गये.
जहां पर उसके साथ उक्त चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया था. घटना को लेकर चारों आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक आरोपित जुबेनाइल घोषित होने के बाद उसे जेजेबी में भेज दिया था. कोर्ट में अभियोजन की ओर से नौ गवाहों की गवाही हुई थी.
सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक श्री दुबे ने कहा कि यह समाज व पीड़िता के लिए सबसे क्रूरतम अपराध है. ऐसे दुष्कर्मी को अधिकतम सजा देने के लिए कोर्ट से आग्रह किया गया. वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कम- से- कम सजा देने का अनुरोध किया. इसके बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिंह ने दोषी पाते हुए भादवि की धारा 376 (डी) के तहत आरोपित सेठ महतो, सन्नू कुमार व पंकज कुमार उर्फ विकास को उक्त सजा सुनाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




