कार-बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजा जख्मी
Updated at : 16 Jul 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर रविवार की देर शाम कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार चाचा-भतीजा जख्मी होकर सड़क पर छटपटा रहे थे. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर […]
विज्ञापन
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर रविवार की देर शाम कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार चाचा-भतीजा जख्मी होकर सड़क पर छटपटा रहे थे. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. सबसे बड़ी बात यह है कि जिस अस्पताल में चाचा-भतीजा भर्ती हुए उसी अस्पताल में मरीज को खाना देकर अपने गांव लौट रहे थे.
वहीं लगभग एक घंटे तक अस्पताल में पड़े रहे लेकिन कोई भी उनकी पहचान नहीं कर सका. बाद में अफरातफरी के माहौल को देखते हुए परिजन इमरजेंसी की तरफ दौड़े तथा दोनों की पहचान हुई. जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भुपौली गांव निवासी भीम सिंह तथा उसका भतीजा गौतम कुमार बताया जाता है. दोनों सदर अस्पताल में भर्ती बहन प्रियंका को खाना देकर अपने गांव भुपौली लौट रहे थे. तभी जीरो माइल के समीप अनियंत्रित कार ने रौंद डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




