हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान गयी जान

आरा/शाहपुर : शाहपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम पोखरा के समीप रविवार की सुबह सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत इलाज के दौरान में पटना में हो गयी. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर स्थित आरा-बक्सर एनएच 84 को […]
आरा/शाहपुर : शाहपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम पोखरा के समीप रविवार की सुबह सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत इलाज के दौरान में पटना में हो गयी. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर स्थित आरा-बक्सर एनएच 84 को जाम कर दिया. इससे कुछ देर तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा. पुलिस प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया गया, जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव निवासी रामनाथ पासवान (28) है, जो स्व कैलाश पासवान का पुत्र था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




