इलाज कराने जा रही महिला जख्मी
Updated at : 07 Jun 2019 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

जगदीशपुर : अज्ञात वाहन के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार जगदीशपुर विशेन टोला रोड निवासी रवींद्र ओझा […]
विज्ञापन
जगदीशपुर : अज्ञात वाहन के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार जगदीशपुर विशेन टोला रोड निवासी रवींद्र ओझा की 42 वर्षीया पत्नी सावित्री देवी घर से गुरुवार को टेंपो से इलाज कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल जा रही थी.
इसी दौरान सावित्री देवी आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग एनएच 30 पर अनुमंडलीय अस्पताल के समीप टेंपो से उतरकर सड़क पार कर अस्पताल जाने की सोच ही रही थी कि आरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति होने और एक पैर फ्रेक्चर होने की बात बताते हुए बेहतर उपचार के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




