ePaper

गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के पहले ही ट्रेनों में नो रूम

Updated at : 14 May 2019 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के पहले ही ट्रेनों में नो रूम

आरा : गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के पहले ही आरा से गुजरने वाली तकरीबन सभी ट्रेनों में सीटों की हाउसफुल की स्थिति बन चुकी है. लंबी वेटिंग के बीच ही बिचौलियों का भी लोगों को चक्कर लगाना पड़ रहा है. इससे सामान्य यात्री खासे परेशान हैं. तय तिथि में आरामदायक सफर के लिए सभी […]

विज्ञापन

आरा : गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के पहले ही आरा से गुजरने वाली तकरीबन सभी ट्रेनों में सीटों की हाउसफुल की स्थिति बन चुकी है. लंबी वेटिंग के बीच ही बिचौलियों का भी लोगों को चक्कर लगाना पड़ रहा है. इससे सामान्य यात्री खासे परेशान हैं. तय तिथि में आरामदायक सफर के लिए सभी कन्फर्म टिकट चाहते हैं.

लेकिन वेटिंग की लंबी कतार होने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है. हिमगिरि एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस में सर्वाधिक भीड़ है. भोजपुर के अधिकतर लोग जम्मू के टिकट लेने के लिए स्टेशन के रिजर्वेशन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं. इसमें टिकटों की सर्वाधिक किल्लत है.
बिचौलिये भी हो गये हैं सक्रिय : टिकटों की मारामारी के बीच ट्रेनों के टिकटों की मांग को देखते हुए काउंटरों के पास दलाल भी सक्रिय हो गये हैं, जो अपने पास रिजर्वेशन के आवेदन पत्र भी रखे होते हैं. बदले में यात्रियों से प्रति टिकट की दर से मुंहमांगी कीमत मांगी जा रही है.
बता दें कि बिचौलिये एक टिकट के लिए पांच सौ से लेकर पंद्रह सौ रुपये तक वसूल रहे हैं. वहीं इ- टिकट रिजर्वेशन सेंटरों में भी कन्फर्म टिकट मुहैया कराने के बदले मुंहमांगे दाम वसूले जा रहे हैं.
हिमगिरि और अर्चना एक्सप्रेस में सर्वाधिक : आरा से होकर जम्मू जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर की लगभग 300 से भी अधिक वेटिंग पहुंच चुकी है. वर्तमान में हिमगिरि में लगभग 150 और अर्चना एक्सप्रेस में 180 के आसपास वेटिंग चल रही है. आने वाले एक सप्ताह तक इन ट्रेनों में कोई जगह नहीं है. नो रूम की स्थिति भी बन जाये, तो हैरानी वाली बात नहीं होगी. थर्ड एसी में भी वेटिंग लिस्ट की सूची 26 पहुंच तक चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन