आरा : युवाओं को नहीं मिला रोजगार जुमले पर चली सरकार : तेजस्वी
Updated at : 06 May 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज/सीवान/आरा/मुजफ्फरपुर : रविवार को प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गोपालगंज के मांझा माधव उच्च विद्यालय के खेल मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र राम, सीवान के गुठनी प्रखंड के लोकमान्य तिलक हाइस्कूल के मैदान में हिना शहाब व मुजफ्फरपुर के साहेबगंज स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के पक्ष […]
विज्ञापन
गोपालगंज/सीवान/आरा/मुजफ्फरपुर : रविवार को प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गोपालगंज के मांझा माधव उच्च विद्यालय के खेल मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र राम, सीवान के गुठनी प्रखंड के लोकमान्य तिलक हाइस्कूल के मैदान में हिना शहाब व मुजफ्फरपुर के साहेबगंज स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के पक्ष में चुनाव सभाएं कीं. उन्होंने कहा कि पांच साल खूबसूरत जुमले पर सरकार चलती रही, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिला.
वादे के मुताबिक मोदी जी ने न तो युवाओं को नौकरी दी और न रोजगार. वहीं, सीवान के गुठनी में तेजस्वी ने कहा कि हमारे देश का विकास तभी संभव है जब देश के किसान विकास करेंगे. इधर, मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी अगर चौकीदार हैं, तो जनता थानेदार है. जनता की अदालत में बिना सुनवाई के देरी किये बिना सीधा न्याय होता है. इस बार जनता उनकी चौकीदारी का हिसाब करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




