ePaper

‘चौकीदार चोर है'' नारे को लेकर बिहार की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत

Updated at : 27 Apr 2019 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
‘चौकीदार चोर है'' नारे को लेकर बिहार की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत

आरा : बिहार में आरा की एक अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ‘चौकीदार चोर है’ नारे को लेकर शनिवार को एक शिकायत दर्ज करायी गयी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह नारा राजद्रोह के बराबर है.राहुल गांधी ने समस्तीपुर की अपनी रैली में लोगों से यह नारा लगवाया था. एक […]

विज्ञापन

आरा : बिहार में आरा की एक अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ‘चौकीदार चोर है’ नारे को लेकर शनिवार को एक शिकायत दर्ज करायी गयी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह नारा राजद्रोह के बराबर है.राहुल गांधी ने समस्तीपुर की अपनी रैली में लोगों से यह नारा लगवाया था.

एक स्थानीय वकील सत्यव्रत ने अपनी शिकायत में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को भी सह आरोपी बनाया है, जिन्होंने गांधी के साथ मंच साझा किया था. इस शिकायत में उन्होंने कई समाचार चैनलों और संबंधित जिला मजिस्ट्रेट को गवाह के तौर पर नामित किया है. शिकायत में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 (ए) और 505 (1) के तहत मामला दर्ज करने का अनुरोध किया गया है. ये धाराएं राजद्रोह और लोगों के बीच डर पैदा करने से संबंधित है.

वकील ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार शर्मा की अदालत में शिकायत दायर की गयी है. इस पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी. उन्होंने कहा कि वह यह देखकर बहुत आहत हुए थे जब गांधी भीड़ से यह नारा लगवा रहे थे.राहुल गांधी राफेल सौदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कुछ समय से जनसभाओं में ‘चौकीदार चोर है’ नारे का इस्तेमाल कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन