आचार संहिता के तहत कोई भी कर सकता है शिकायत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2019 2:32 AM

विज्ञापन

आरा : लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के तहत किसी तरह की शिकायत होने पर मतदाता सहित अन्य लोग इसकी शिकायत टेलीफोन व ईमेल पर कर सकते हैं. इसकी जानकारी देते हुए आदर्श आचार संहिता कोषांग के नोडल पदाधिकारी व श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में […]

विज्ञापन

आरा : लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के तहत किसी तरह की शिकायत होने पर मतदाता सहित अन्य लोग इसकी शिकायत टेलीफोन व ईमेल पर कर सकते हैं.

इसकी जानकारी देते हुए आदर्श आचार संहिता कोषांग के नोडल पदाधिकारी व श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में जिले में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करना है. कोई भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उस पर कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करनेवालों के विरुद्ध शिकायत करने के लिए आदर्श आचार संहिता कोषांग द्वारा दूरभाष नंबर 06182 -2349 10 व ईमेल mccbhobih@gmail.com जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर अधिकारियों द्वारा अविलंब कार्रवाई की जायेगी. ऐसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन