भोजपुर जिले में आतंक का पर्याय बने मनीष सिंह उर्फ ''हीरो'' को STF ने मुठभेड़ में मार गिराया

आरा : जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र निवासी मनीष सिंह उर्फ हीरो को एसटीएफ ने पीरो थाना क्षेत्र के बराव गांव के समीप मुठभेड़ में मार गिराया है. एसटीएफ के आईजी कुंदन कृष्णन ने भोजपुर का आतंक माने जानेवाले कुख्यात हीरो के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की देर […]
आरा : जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र निवासी मनीष सिंह उर्फ हीरो को एसटीएफ ने पीरो थाना क्षेत्र के बराव गांव के समीप मुठभेड़ में मार गिराया है. एसटीएफ के आईजी कुंदन कृष्णन ने भोजपुर का आतंक माने जानेवाले कुख्यात हीरो के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की देर शाम एसटीएफने जितौरा बाजार के समीप घेराबंदी की गयी. इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई. लेकिन, कुख्यात हीरो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकला. रात में पुलिस ने चतुर्भुजी बराव गांव में घेराबंदी कर हीरो को मार गिराया. साथ ही हीरो के दो साथियों को भी गिरफ्तार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. इसमें 50 हजार रुपये का ईनामी कुख्यात कुंदन भी शामिल है.
जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि हीरो अपने तीन साथियों के साथ पीरो में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है. इसके बाद एसटीएफ की टीम मनीष सिंह उर्फ हीरो की घेराबंदी की. इसी दौरान हीरो ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग की. इसमें कुख्यात मनीष सिंह ऊर्फ हीरो की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, पुलिस ने उसके दो साथियों अभिषेक और कुंदन को गिरफ्तार किया है. जबकि, एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
पुलिस के मुताबिक, मनीष सिंह उर्फ हीरो ने भोजपुर में आतंक मचा रखा था. हाल ही में उसने महिंद्रा शोरूम में घुसकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. गिरफ्तार हीरो के दोनों साथियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




