सड़क हादसे में हुई मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर जाम की सड़क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2018 2:11 AM
विज्ञापन
पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी- छलका और तिवारी डीह के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में हुई थी युवक की मौत आरा/तरारी : सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के बाद गुस्साये आक्रोशित लोगों ने पीरो- खुटहा पथ को सिकरौल पेट्रोल टंकी के समीप सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया. आक्रोशित लोग […]
विज्ञापन
पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी- छलका और तिवारी डीह के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में हुई थी युवक की मौत
आरा/तरारी : सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के बाद गुस्साये आक्रोशित लोगों ने पीरो- खुटहा पथ को सिकरौल पेट्रोल टंकी के समीप सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया. आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को पांच लाख मुआवजे देने की मांग कर रहे थे. इस दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा नारेबाजी भी की गयी. घटना की जानकारी मिलते ही सिकरहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और लोगों को समझाने बुझाने लगी, लेकिन आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग को लेकर डटे रहे.
बाद में एसडीओ सुनील कुमार, बीडीओ सुनील कुमार गौतम तथा सीओ जयप्रकाश मिश्रा के पहुंचने और 20 हजार रुपया पारिवारिक लाभ के रूप में दिये जाने के बाद जाम समाप्त हुआ. बता दें कि शुक्रवार की देर शाम पीरो थाना क्षेत्र के मनौली- छलका और तिवारी डिह गांव के बीच बाइक और ट्रक की टक्कर में पीरो थाना क्षेत्र के बसौरी गांव निवासी निलांबर कुमार उर्फ संटु कुमार की हादसे में मौत हो गयी थी.
वहीं इसके दो साथी बसौरी निवासी दीपक कुमार तथा चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमराव गांव निवासी कुणाल कुमार जख्मी हो गये थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद शव को परिजनों के हाथों सौंप दिया. दूसरे दिन शनिवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. दो घंटे तक जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का
सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










