विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर मवेशी की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 6:45 AM
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क पीरो : अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीडीह गांव के बधार में बुधवार की शाम एक भैंस विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गयी. तार की चपेट में आने के कारण मौके पर ही भैंस की मौत हो गयी. घटना की जानकारी होने के बाद गांव के लोग […]
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क
पीरो : अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीडीह गांव के बधार में बुधवार की शाम एक भैंस विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गयी. तार की चपेट में आने के कारण मौके पर ही भैंस की मौत हो गयी. घटना की जानकारी होने के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गये और गांव के समीप पीरो- अगिआंव बाजार पथ को जाम कर आवागमन ठप कर दिया. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम तिवारीडीह निवासी भीखम साह नामक एक किसान की भैंस बधार में चर रही थी. समीप में ही खेत में गड़े एक विद्युत पोल से अर्थिंग के लिए तार लगाया गया था. अर्थिंग के लिए लगाये गये तार में किसी तरह करेंट प्रवाहित हो गया और तार की चपेट में आकर भैंस की मौत हो गयी.
इधर करेंट से भैस की मौत होने की खबर से ग्रामीण आक्रोशित हो गये और घटना के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को जिम्मेदार ठहराते हुए सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मियों पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर और लटके हुए तारों को ठीक करने की गुहार विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं सुनता है. इस कारण हमेशा लोगों को जान का खतरा बना रहता है. इधर सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने गांव के कुछ राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से मृत मवेशी के मालिक किसान को समुचित मुआवजा दिलाने तथा जर्जर और लटके हुए तारों को जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन देकर सड़क जाम समाप्त कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










