छह साल बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी सीबीआई

आरा : रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के छह साल पूरा होने के बाद भी देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई चार्जशीट तक दाखिल नहीं कर सका है. चार्जशीट दाखिल नहीं होने की वजह से अनुसंधान का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है. उनकी हत्या होने के बाद स्थानीय पुलिस […]
आरा : रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के छह साल पूरा होने के बाद भी देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई चार्जशीट तक दाखिल नहीं कर सका है. चार्जशीट दाखिल नहीं होने की वजह से अनुसंधान का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है. उनकी हत्या होने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही थी.
स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जब विफल हुई तो लोगों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने सीबीआई जांच को लेकर केंद्र सरकार को लिखा. इसके बाद सीबीआई जांच पूरे मामले की जांच अपने स्तर से शुरू कर दी, लेकिन छह साल पूरा होने के बाद सीबीआई के किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचना देश की बड़ी जांच एजेंसी पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है.
ब्रह्मेश्वर मुखिया के पुत्र व अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार इंदूभुषण ने बताया कि इतने दिन बीत जाने के बाद पुलिस व सीबीआई के कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचना गंभीर सवाल खड़ा कर रहे हैं. किसी की हत्या होती है और सीबीआई भी पर्दाफाश नहीं कर पाती हैं, तो लोग क्या करेंगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




