फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

आरा/उदवंतनगर : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव में मंगलवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. मृत युवक उदवंतनगर गांव निवासी गोपाल प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र रविरंजन […]
आरा/उदवंतनगर : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव में मंगलवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. मृत युवक उदवंतनगर गांव निवासी गोपाल प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र रविरंजन उर्फ मझिला बताया जाता है. घटना के बाद मृतक का छोटा भाई ग्रामीणों की सहायता से स्थानीय अस्पताल ले आया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया.
घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर में अकेले था. छोटा भाई बगल के रूम में सोया हुआ था. इसी बीच युवक पंखे से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. घटना के समय उसके मां- पिता घर से बाहर थे. जब छोटे भाई ने देखा तो वह पंखे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उसे पंखे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




