करेंट लगने से दुकानदार की मौत

Published at :29 May 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
करेंट लगने से दुकानदार की मौत

आरा : भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ गांव में सोमवार को बिजली का तार टूट कर गिर जाने से उसकी चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में परिजन झुलसे हुए अधेड़ को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. […]

विज्ञापन

आरा : भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ गांव में सोमवार को बिजली का तार टूट कर गिर जाने से उसकी चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में परिजन झुलसे हुए अधेड़ को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक मसाढ़ गांव निवासी अनिल गिरि बताया जाता है, जो स्व बासुदेव गिरि का पुत्र था. बताया जा रहा है कि अनिल गिरि गांव स्थित मंदिर के बाहर पान की दुकान चलाता था.

सोमवार को वह किसी काम से गांव में जा रहा था, तभी बिजली का जर्जर तार टूट कर गिर पड़ा, जिसके कारण उसकी चपेट में आ गया और वह बुरी तरह झुलस गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने अस्पताल के कुव्यवस्था को देखकर भड़क उठे और जमकर हंगामा किया गया. परिजनों का आरोप था कि दो घंटे से शव अस्पताल में पड़ा हुआ है और पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए नहीं पहुंची. बाद में नगर थाना पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ.

पति की मौत के बाद बेहोश हुई पत्नी, बच्चों का हुआ रोते- रोते बुरा हाल : मृतक अनिल गिरि पूजा- पाठ कर और पान का दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण- पोषण करता था. मौत के बाद पूरा परिवार पर आर्थिक संकट मंडराने लगा है. पति की मौत की खबर जैसे ही पत्नी देवांती देवी को मिली. वह बेहोश होकर गिर पड़ी और दहाड़ मारकर रोने लगी. वहीं बेटे मुकेश, बच्ची सोनी तथा सोनाली का रोते- रोते बुरा हाल है. मृतक को तीन बच्चियां हैं, जिसमें एक की शादी हो गयी है. दो बच्चियां अब भी अविवाहित हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन