पुल में टक्कर मारकर खाई में पलटी मैजिक गाड़ी

Published at :25 May 2018 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
पुल में टक्कर मारकर खाई में पलटी मैजिक गाड़ी

आरा/अगिआंव : आरा-सहार मुख्य मार्ग पर पवना थाना क्षेत्र के धोबहां गांव के समीप गुरुवार की दोपहर आरा से नारायणपुर जा रही एक मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल में टक्कर मार दी और खाई में पलट गयी, जिससे उसमें सवार आधा दर्जन से ऊपर लोग जख्मी हो गये. इस घटना में एक वृद्ध की मौत […]

विज्ञापन

आरा/अगिआंव : आरा-सहार मुख्य मार्ग पर पवना थाना क्षेत्र के धोबहां गांव के समीप गुरुवार की दोपहर आरा से नारायणपुर जा रही एक मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल में टक्कर मार दी और खाई में पलट गयी, जिससे उसमें सवार आधा दर्जन से ऊपर लोग जख्मी हो गये. इस घटना में एक वृद्ध की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि गाड़ी में सवार आठ लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. इस घटना में अगिआंव बाजार मुसहर टोली निवासी 60 वर्षीय वृद्ध हरीलाल मुहसर की मौत हो गयी.

जबकि अरवल जिला के भलासी गांव निवासी श्यामप्यारे साह एवं उनकी पत्नी सावित्री देवी नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी मनोहर कुमार, उर्मिला देवी, छप्परपुर गांव निवासी बलवीर दास, नारायणपुर गांव निवासी आशा देवी और रमला देवी, नारायणपुर मेंहंदी चक निवासी तारामुन्नी देवी जख्मी हो गयी. बताया जा रहा है कि सवारी गाड़ी आरा से नारायणपुर जा रही थी, तभी धोबहां गांव के समीप ट्रक के चकमे से अनियंत्रित हो गयी और पुल में टक्कर मारते हुए खाई में पलट गयी.

इस घटना में आरा निवासी मैजिक चालक भी जख्मी हो गया है, जिसका इलाज किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है. घटना की सूचना पाकर पवना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया.

सदर अस्पताल में जुट गयी भीड़: जैसे ही मैजिक के पलटने की सूचना लोगों को मिली वैसे ही लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में पहुंच गयी. सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी मिलते ही लोग फोन पर जानकारी लेने लगे. कई लोग अपने-अपने लोगों की जानकारी फोन द्वारा लेते रहे. इस दौरान सदर अस्पताल में काफी भीड़ लग गयी थी.
अस्पताल में जमीन पर लेटा कर किया गया इलाज: घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे जख्मियों का इलाज जमीन पर लेटा कर किया गया. आलम यह रहा कि एक मरीज के साथ कई लोग जुट गये थे, जिसके कारण बेड पर जगह नहीं थी. आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाकर मरीजों का इलाज कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन