चाचा-भतीजा के बीच संपत्ति विवाद में फायरिंग, चाकूबाजी, पहुंची पुलिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नवादा थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी मुहल्ले की है घटना गंभीर स्थिति में वृद्ध को पटना किया गया रेफर आरा : नवादा थाना क्षेत्र के जिरो माइल स्थित बैंक कॉलोनी मुहल्ले में पूर्व के संपत्ति विवाद को लेकर एक चाचा ने अपने भतीजे पर गोली चला दी. बाद में चाचा को फंसाने के लिए भतीजे […]
विज्ञापन
नवादा थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी मुहल्ले की है घटना
गंभीर स्थिति में वृद्ध को पटना किया गया रेफर
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के जिरो माइल स्थित बैंक कॉलोनी मुहल्ले में पूर्व के संपत्ति विवाद को लेकर एक चाचा ने अपने भतीजे पर गोली चला दी. बाद में चाचा को फंसाने के लिए भतीजे ने अपने पिता को चाकू से गोद दिया. घटना के बाद पिता जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. उन्हें पेट व पीठ में चाकू लगा है. बाद में भतीजे पर ही चाकू मारने का आरोप लगाने लगा. चाकू लगने से युवक के पिता शिवपूजन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें चिंताजनक हाल में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. हालांकि उसका भतीजा फायरिंग में बाल-बाल बच गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया.
बताया जाता है कि मनोज का अपने भतीजे रोहित से संपत्ति को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी को लेकर गुरुवार की सुबह चाचा-भतीजे में नोकझोंक व मारपीट होने लगी. तभी मनोज ने भतीजे रोहित पर गोली चला दी. संयोग अच्छा था कि गोली रोहित को नहीं लगी, बाद में रोहित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. इसके बाद पहले तो पिता पर रोहित को बचाने का आरोप लगा चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उसके बाद शोर मचाकर रोहित पर चाकू मारने का आरोप लगाने लगा. इधर, घटना के बाद रोहित भागकर नवादा थाना पहुंचा और चाचा की सारी करतूत सुना दी. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपित मनोज को गिरफ्तार लिया. इसके बाद जख्मी शिवपूजन सिंह को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि संपत्ति के विवाद में घटना को अंजाम दिया है. आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










