कट्टा व कारतूस के साथ इंस्पेक्टर पुत्र गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूर्व से कई संगीन मामलों का है आरोपित गिरफ्तार करने के बाद पुलिस कर रही पूछताछ पीरो : स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को नगर के नया बस पड़ाव क्षेत्र से कई संगीन मामलों के संलिप्त रोहित सिंह उर्फ टपाली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने रोहित सिंह के पास से 315 बोर का […]
विज्ञापन
पूर्व से कई संगीन मामलों का है आरोपित
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस कर रही पूछताछ
पीरो : स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को नगर के नया बस पड़ाव क्षेत्र से कई संगीन मामलों के संलिप्त रोहित सिंह उर्फ टपाली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने रोहित सिंह के पास से 315 बोर का एक देसी कट्टा, एक कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया है. गिरफ्तार रोहित सिंह सिकरहटा थाने के बेलडीहरी निवासी सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह का पुत्र बताया जाता है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार रोहित सिंह सिकरहटा थाने में दर्ज कांड संख्या-87/17 और कांड संख्या-88/17 में आरोपित है. पीरो थाना परिसर में गिरफ्तार किये गये रोहित सिंह से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार पीरो स्थित बस पड़ाव में बुधवार को रोहित सिंह बेलडीहरी निवासी मुन्ना सिंह की दुकान में हथियार रखकर उनको फंसाने की नीयत से आया था.
इस बात की पुलिस को पहले से ही भनक थी और थानाध्यक्ष जनमेजय राय पुलिस बल के साथ मुन्ना सिंह की दुकान के आसपास मौजूद थे. ज्योंही रोहित सिंह ने मुन्ना सिंह की दुकान में हथियार और कारतूस रखने पहुंचा. पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया. पुलिस के अनुसार वर्ष 2017 में भी रोहित सिंह के पास से सिकरहटा थाने की पुलिस ने आग्नेयास्त्र और कारतूस बरामद किया था. इस सिलसिले में सिकरहटा थाना में कांड संख्या-88/17 के तहत एक मामला दर्ज है. वहीं सिकरहटा थाने के बेलडीहरी गांव निवासी मुन्ना सिंह की पत्नी को हथियार के बल पर जबरन अपने कब्जे में रखने के मामले में रोहित के खिलाफ सिकरहटा थाने में कांड संख्या 87/17 दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










