हत्या मामले में एक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 May 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

गोली मारने के प्रतिशोध में हत्या की आशंका आरा : नवादा थाना क्षेत्र के महाराणा प्रतापनगर में मंगलवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि अब तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. पुलिस […]
विज्ञापन
गोली मारने के प्रतिशोध में हत्या की आशंका
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के महाराणा प्रतापनगर में मंगलवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि अब तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. पुलिस एक साल पहले एक युवक को गोली मारने के मामले में प्रतिशोध की आशंका व्यक्त करते हुए जांच शुरू कर दी है. इसी मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि मंगलवार की रात नवादा थाना क्षेत्र के महाराणा प्रतापनगर मुहल्ले में बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने कॉलेज कर्मी के पुत्र मुकेश कुमार गुप्ता को ताबड़तोड़ गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था. घटना के मूल में प्रथमदृष्टया प्रतिशोध को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2017 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी जयकिशोर सिंह के पुत्र योगेश सिंह को गोली मारी गयी थी.
इसी मामले में मृतक को पुलिसिया अनुसंधान में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था. इस मामले में पुलिस ने मुकेश को जेल भी भेजा था. उसी समय से प्रतिशोध की आग दोनों पक्षों के बीच जल रही थी. हालांकि अभी तक इस मामले में परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है, जबकि पुलिस कई बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. इस संबंध में सदर एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि एक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




