मृतक के आश्रित को दी गयी सहायता राशि

मटिहानी : मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी दूध उत्पादक सहयोग समिति के सदस्य स्वर्गीय राम प्रकाश सिंह के मृत्यु उपरांत उनके आश्रित भानु रंजन कुमार को 25000 रुपये का चेक बरौनी डेयरी के द्वारा दिया गया. चेक वितरण जिला पर्षद सदस्य झुन्ना प्रसाद सिंह एवं बरौनी डेयरी के पदाधिकारी यदुनंदन प्रसाद सिंह, अमरेश कुमार, […]
मटिहानी : मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी दूध उत्पादक सहयोग समिति के सदस्य स्वर्गीय राम प्रकाश सिंह के मृत्यु उपरांत उनके आश्रित भानु रंजन कुमार को 25000 रुपये का चेक बरौनी डेयरी के द्वारा दिया गया. चेक वितरण जिला पर्षद सदस्य झुन्ना प्रसाद सिंह एवं बरौनी डेयरी के पदाधिकारी यदुनंदन प्रसाद सिंह, अमरेश कुमार, अनिल कुमार, जीवक यादव, पथ पर्यवेक्षक एवं दूध समिति के अध्यक्ष बंगाली प्रसाद सिंह, सचिव हरेकृष्ण कुमार के द्वारा किया गया. जिला पर्षद सदस्य झुन्ना प्रसाद सिंह ने कहा कि बरौनी डेयरी सदस्यों के हित में समर्पित जिंदगी के साथ भी एवं जिंदगी के बाद भी यह कार्यक्रम बरौनी डेयरी के द्वारा निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि मृतक के आश्रितों को 25 हजार का चेक देकर बरौनी डेयरी ने सराहनीय कार्य किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










