शौच करने गयी नाबालिग से गैंगरेप कर वीडियो बनाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

महिला थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी आरा/चांदी : जिले के चांदी थाने के एक गांव में शौच करने गयी एक नाबालिग से गांव के ही छह युवकों ने गैंगरेप किया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता के बयान पर नरही व चांदी गांव के छह […]
विज्ञापन
महिला थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
आरा/चांदी : जिले के चांदी थाने के एक गांव में शौच करने गयी एक नाबालिग से गांव के ही छह युवकों ने गैंगरेप किया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता के बयान पर नरही व चांदी गांव के छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है. आरोपितों में गौरव प्रसाद, नीरज शर्मा, छोटू पासवान के साथ अन्य शामिल हैं.
परिवार के सदस्यों ने बताया कि पिछले सप्ताह नाबालिग लड़की अपने घर से थोड़ी दूर पर खेत में शौच के लिए गयी थी. वहीं पर एक आरोपित ने पीछे से उसको पकड़ लिया. इसके बाद सबने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया. इसी बीच उसी में से किसी ने उसका वीडियो बना लिया ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके. लड़की भी लोकलाज की वजह से किसी से कुछ नहीं कह रही थी.
इसी बीच गैंगरेप करनेवालों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद सनसनी मच गयी. इसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा. इधर, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच
शौच करने गयी…
करायी. हालांकि, अब तक पुलिस किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. महिला थाना पुलिस ने बताया कि एफआईआर करने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
वीडियो वायरल होने के बाद मची सनसनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










