आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

आरा : भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर मोहल्ले में बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से भाग निकले. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को इलाज के लिए […]
आरा : भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर मोहल्ले में बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से भाग निकले. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक मुकेश कुमार गुप्ता बताया जाता है. योग वशिष्ठ नगर मोहल्ला निवासी वशिष्ठ प्रसाद गुप्ता का पुत्र है.
घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन दबी जुबान से लोग पूर्व के प्रतिशोध में गोली मारने की बात कर रहे हैं हालांकि हालांकि पुलिस मामले में मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना को लेकर घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही है. बताया जा रहा है कि मृत युवक मोहल्ले में हुई कुछ दिन पहले हत्या के मामले में इसका नाम आ रहा था. घटना को उससे भी जोड़कर देखा जायेगा. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक के पिता पयहारी कॉलेज में काम करते हैं. घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. युवक के पेट और सीने में चार गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










