अपराधियों ने लूटे 50 हजार, पोकलेन मशीन फूंकी

आरा/कोइलवर : भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के कमालुचक बालू घाट पर गुरुवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने वर्चस्व को लेकर गोलियां चलायीं. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा बालू घाट गूंज उठा. अपराधियों ने बालू घाट पर फायरिंग कर दहशत फैला दिया. अपराधियों ने बालू घाट पर फायरिंग कर और कर्मियों से मारपीट […]
आरा/कोइलवर : भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के कमालुचक बालू घाट पर गुरुवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने वर्चस्व को लेकर गोलियां चलायीं. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा बालू घाट गूंज उठा. अपराधियों ने बालू घाट पर फायरिंग कर दहशत फैला दिया. अपराधियों ने बालू घाट पर फायरिंग कर और कर्मियों से मारपीट कर काउंटर से 50 हजार रुपये भी लूट लिये. घटना के बाद बालू घाट पर खड़ी पोकलेन मशीन ने आग भी लगा दी.
घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी आराम से भाग निकले. अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद रैयती का हिस्सा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी देते गये. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और स्थिति को नियंत्रण में किया. इस घटना में बालू घाट पर काम कर रहे मुंशी सहित तीन लोगों को अपराधियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना का कारण बालू घाट पर चल रहे दो पक्षों के बीच विवाद है.
इसके पहले भी एक बालू घाट पर पांच दिन पहले गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें कोइलवर थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ पंकज कुमार तथा एसडीपीओ अरुण प्रकाश मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान द्वय पदाधिकारियों ने बालू घाट को बंद कर दिया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात हथियारों से लैस डेढ़ दर्जन की संख्या में अपराधी कमालुचक बालू घाट पहुंच फायरिंग की, जिससे घाट पर भगदड़ मच गयी. इसके बाद अपराधी ने बालू घाट काउंटर के पास पहुंच गये और मुंशी समेत तीन लोगों के साथ मारपीट कर काउंटर में रखे 50 हजार रुपये लूट लिये. बता दें कि 10 मई को महुई बालू घाट पर रैयत वसूली को लेकर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बालू घाट को बंद कर दिया है और बालू घाट पर पुलिस की तैनाती की कर दी गयी है. मामले को पूरे गंभीरता से लेकर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




