नाच देखने को लेकर फायरिंग, किशोर की मौत, दो गंभीर रूप से हुए जख्मी

Published at :16 May 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
नाच देखने को लेकर फायरिंग, किशोर की मौत, दो गंभीर रूप से हुए जख्मी

अंजाम देकर आरोपित हुआ फरार गोली लगते ही मच गयी भगदड़ आरा : जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दुबौल गांव में सोमवार की देर रात नाच देखने को लेकर उपजे विवाद में शराब पीकर फायरिंग की गयी, जिसमें तीन बच्चों को गोली लग गयी. गोली लगने से जख्मी तीनों को इलाज के लिए सदर […]

विज्ञापन

अंजाम देकर आरोपित हुआ फरार

गोली लगते ही मच गयी भगदड़
आरा : जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दुबौल गांव में सोमवार की देर रात नाच देखने को लेकर उपजे विवाद में शराब पीकर फायरिंग की गयी, जिसमें तीन बच्चों को गोली लग गयी. गोली लगने से जख्मी तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक किशोर ने दम तोड़ दिया. वहीं, दूसरे को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. मृतक रमेश कुमार (15 वर्ष) दुबौल गांव निवासी ब्रह्मेश्वर सिंह का पुत्र था. वहीं जख्मी विमलेश कुमार उसका चचेरा भाई है.
दूसरा जख्मी ओम प्रकाश यादव बनाही गांव निवासी राम भरत यादव का पुत्र है. ओम प्रकाश की हालत गंभीर है, जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. घटना के बाद शामियाना से लेकर दरवाजे तक भगदड़ मच गयी. काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. बताया जा रहा है कि अशोक कुमार सिंह की पुत्री की शादी थी. इसके लिए बरात तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव से दुबौल आयी हुई थी. आरोपित तियर थाना क्षेत्र के उतरदाहां गांव निवासी ललन कुमार की दुबौल गांव में ससुराल है. वह शादी समारोह में आया हुआ था.
लोगों ने बताया कि वह नशे में धुत था और नाच के दौरान फायरिंग करने लगा, जिससे भगदड़ मच गयी और तीन बच्चों को गोली लग गयी, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गयी है और दो जख्मी है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया. इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर शाहपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
शाम से ही गांव में हथियार लहरा रहा था ललन : घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ललन दुबौल गांव का दामाद है. वह शादी समारोह में आया हुआ था और सोमवार की शाम से ही वह हथियार लहरा रहा था. लोगों ने बताया कि वह नशे में धुत भी था. नाच के दौरान वह फायरिंग करने लगा, जिससे भगदड़ मच गयी और तीन बच्चों को गोली लग गयी, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गयी है और दो जख्मी है.
रिश्तेदारी में आया था ओम प्रकाश : घटना के दिन ही शादी समारोह में बनाही गांव से दुबौल गांव अपने रिश्तेदार के घर ओम प्रकाश आया था. नाच देखने के दौरान वह भी शामियाना में बैठा हुआ था. फायरिंग होने लगी तो वह भागने लगा. इसी बीच उसे भी गोली लग गयी. हालांकि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पटना में इलाज चल रहा है.
शादी समारोह में फायरिंग से कई लोगों की जा चुकी है जान : शादी समारोह में दरवाजे पर बरात लगने के दौरान फायरिंग करना लोगों का स्टेटस सिंबल भी बन गया है. जबकि नाच के दौरान फायरिंग करना लोगों की शान- शौकत में शुमार हो गया है. अब तक भोजपुर जिले में कई लोगों की जान जा चुकी है. बावजूद इसके भोजपुर पुलिस द्वारा इनके विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी.
मृत किशोर के शरीर में मिले 40 छर्रे
मृत किशोर रमेश के शरीर में लगभग 40 छर्रे लगे थे. गोली का शिकार हुआ किशोर का पोस्टमार्टम कराने के पहले जब एक्सरे कराया गया तो उसके शरीर में 40 जगहों पर छर्रे के निशान थे. पोस्टमार्टम के दौरान कुछ छर्रों को निकाला गया तथा उसे एफएसल जांच के लिए भेजने के लिए सुरक्षित कर दिया गया.
क्या कहते हैं एसपी
शादी समारोह में फायरिंग करने पर लड़की पक्षवाले तथा लड़के पक्षवाले पर भी प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इसे रोकने के लिए संबंधित थाने को आदेश दे दिया गया है. आरोपित को बख्शा नहीं जायेगा.
अवकाश कुमार, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन