ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय विधायक को बुलाने की मांग पर डटे रहे ग्रामीण आरा/सहार : चौरी थाना क्षेत्र के अमरूहां और बहुआरा गांव के बीच मंगलवार की शाम अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर के गड्ढे में पलट जाने से उसमे दबकर एक युवक की मौत हो गयी. वहीं ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर जख्मी हो गये. घटना की जानकारी मिलते […]
विज्ञापन
स्थानीय विधायक को बुलाने की मांग पर डटे रहे ग्रामीण
आरा/सहार : चौरी थाना क्षेत्र के अमरूहां और बहुआरा गांव के बीच मंगलवार की शाम अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर के गड्ढे में पलट जाने से उसमे दबकर एक युवक की मौत हो गयी. वहीं ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर जख्मी हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पहुंच गयी. पुलिस ने जब शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया. स्थानीय लोग तरारी विधायक को बुलाने की मांग कर रहे थे. लोगों का कहना था कि विधायक के आने के बाद ही शव को उठने दिया जायेगा.
हालांकि पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी लेकिन लोग अपनी मांगों को लेकर डटे रहे. मृतक की पहचान अमरूहां गांव निवासी ललन कहार का 20 वर्षीय पुत्र राजू कहार के रूप में की गयी, जबकि जख्मी मजदूर उसी गांव का योद्धा मुसहर का पुत्र दुखन मुसहर बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चौरी चिमनी भट्ठे से इटा लादकर राजू कहार के घर जा रहा था, तभी बहुआरा और अमरूहां गांव के बीच सैफन के पास अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें दबकर राजू की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मजदूर जख्मी हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद चालक भाग निकला. घटना की सूचना पाकर सहार सीओ और बीडीओ, चौरी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझा रहे थे. बाद में बीडीओ, सीओ व प्रमुख के आश्वासन पर शव उठाया गया. पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बीडीओ द्वारा पारिवारिक लाभ के रूप में दी जानेवाली राशि देने का आश्वासन दिया है.
घर बनाने के लिए ईंट लेने गया था राजू, हुआ हादसे का शिकार
राजू का घर बनाने का सपना उसकी मौत के साथ दफन हो गया. घर बनाने के लिए राजू चौरी चिमनी भट्ठे से ईंट खरीदकर अपने गांव लौट रहा था. इसी बीच मंगल ने अमंगल कर दिया. ट्रैक्टर के नीचे दबकर उसकी मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही घर में हाहाकार मच गया. बताया जा रहा है कि घर में शादी की तैयारी चल रही थी. पूरा परिवार शादी की तैयारी में लगा हुआ था और इधर घर में रिपेयरिंग का काम भी लगा हुआ था, लेकिन घर बनाने का सपना अधूरा रह गया.
पूछताछ के बाद दुष्कर्म के आरोपित को भेजा गया जेल
घटना को लेकर लोगों में आक्रोश
सात वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. लोग इस घटना को जघन्य अपराध की संज्ञा देते हुए प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दुराचारी को फांसी की सजा होनी चाहिए, जो बच्चियों के अस्मत के साथ खिलवाड़ करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




