पैक्स गोदाम पर छापेमारी कर 245 लीटर स्पिरिट जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने झौंवा में की छापेमारी बिहिया : जगदीशपुर एएसपी मनजीत कुमार के निर्देश पर बिहिया पुलिस ने बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के झौंवा गांव स्थित पैक्स गोदाम पर छापेमारी कर सात गैलनों में भरकर रखी गयी स्पिरिट को जब्त किया है. जब्त किये गये गैलनों में कुल 245 […]
विज्ञापन
एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने झौंवा में की छापेमारी
बिहिया : जगदीशपुर एएसपी मनजीत कुमार के निर्देश पर बिहिया पुलिस ने बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के झौंवा गांव स्थित पैक्स गोदाम पर छापेमारी कर सात गैलनों में भरकर रखी गयी स्पिरिट को जब्त किया है. जब्त किये गये गैलनों में कुल 245 लीटर स्पिरिट भरा हुआ था. मिली जानकारी के अनुसार एएसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि झौंवा गांव के पैक्स गोदाम में स्पिरिट का भंडारण किया गया है. एएसपी के निर्देश पर बिहिया पुलिस ने तत्काल गोदाम पर छापेमारी की जिसमें गैलनों में भरी स्पिरिट को जब्त किया गया.
हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस ने बताया कि उक्त पैक्स गोदाम पूर्व पैक्स अध्यक्ष के जिम्मे है. पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने वर्तमान पैक्स अध्यक्ष को अब तक गोदाम का प्रभार नहीं दिया है, जिससे गोदाम में ताला बंद रहता था. बताया जाता है कि उक्त स्पिरिट अवैध शराब बनाने के लिए रखी गयी हो सकता है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. एएसपी ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है तथा मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










