क्रॉस मोबाइल के जवान ने महिला वार्ड पार्षद से की मारपीट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पार्षदों के एक शिष्टमंडल ने एसपी से क्रॉस मोबाइल के जवान के खिलाफ कार्रवाई करने की लगायी गुहार आरा : नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम अंतर्गत वार्ड नं 33 बघउतपुर की महिला वार्ड पार्षद ने नगर थाने में पदस्थापित दो क्रॉस मोबाइल के जवानों पर मारपीट व बदसलूकी का आरोप लगाया है. इस संबंध […]
विज्ञापन
पार्षदों के एक शिष्टमंडल ने एसपी से क्रॉस मोबाइल के जवान के खिलाफ कार्रवाई करने की लगायी गुहार
आरा : नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम अंतर्गत वार्ड नं 33 बघउतपुर की महिला वार्ड पार्षद ने नगर थाने में पदस्थापित दो क्रॉस मोबाइल के जवानों पर मारपीट व बदसलूकी का आरोप लगाया है. इस संबंध में पार्षदों का एक शिष्टमंडल एसपी अवकाश कुमार से मिलकर उक्त जवानों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. 33 नंबर की वार्ड पार्षद सुनीता देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम घर के बगल के लोग शराब पीकर पॉलीथिन घर के बगल में फेंक दिये थे. इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया. इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गये.
घायलों में एक पक्ष की रामापति देवी, संझारो देवी, तेजु बिंद तथा गीता देवी शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रावती देवी, लाल बाबू सहित पांच लोग जख्मी हो गये. महिला वार्ड पार्षद ने दिये गये आवेदन में बताया कि सभी लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे. इसी का विरोध किया गया तो मारपीट हो गयी. घटना के बाद क्रॉस मोबाइल के दो जवान घर पर पहुंच गये और महिला वार्ड पार्षद से बदसलूकी व मारपीट करने लगे, जबकि घर में कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था. उसके बाद भी जवान नहीं माने और गाली- गलौज करने लगे. इस संबंध में महिला वार्ड पार्षद ने नगर थाने में पदस्थापित क्रॉस मोबाइल के जवान गोविंद कुमार तथा राकेश कुमार पर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










