दो लोगों को गोलियों से भूना, मौके पर हुई मौत

Published at :05 May 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
दो लोगों को गोलियों से भूना, मौके पर हुई मौत

आरा : रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने दो लोगों को गोलियों से भून दिया. दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले. दर्जन भर राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है. मृतकों में […]

विज्ञापन
आरा : रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने दो लोगों को गोलियों से भून दिया. दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले. दर्जन भर राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है. मृतकों में भलुहीपुर गांव निवासी मो हफीज का पुत्र हाकीम राइन तथा विंदटोली निवासी दिनेश प्रसाद का पुत्र पंकज कुमार उर्फ बोतल बिंद बताया जा रहा है.
पूर्व की रंजिश में घटना को अंजाम दिये जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि अभी हत्या का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान अवकाश कुमार के साथ पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गये और छानबीन में जुट गये. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा और एक कारतूस के साथ एक बाइक बरामद किया है. घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार होकर स्टेशन परिसर में मंदिर के पीछे खड़े होकर चाय पी रहे थे. इसी बीच वहां दो लोग बाइक पर सवार होकर आये. मृतकों के साथ बाद में आये दो युवकों के साथ बकझक होने लगी. इसी बीच अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. सूत्रों की माने तो एक को तीन और एक को चार गोली लगी है. गोली मारने के बाद अपराधी हवा में फायरिंग करते हुए बाइक से भाग निकले.
देखते ही देखते पुलिस छावनी में तब्दील हो गया स्टेशन परिसर : स्टेशन परिसर में गोलीबारी की घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. देखते-ही- देखते स्टेशन परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. एसपी के साथ सदर एसडीओ अरुण प्रकाश, एसडीपीओ सदर पंकज कुमार, नवादा व नगर थाने के इंस्पेक्टर भी दल- बल के साथ मौके पर पहुंच गये. पूरा परिसर खाकी से पट गया था. मंदिर के पीछे घटना स्थल पर खून के धब्बे पाये गये, जिसकी जांच पड़ताल की गयी.
सदर अस्तपाल में भी लोगों की जुट गयी थी भीड़ : जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को मिली, देखते ही देखते पूरा सदर अस्पताल लोगों की भीड़ से पट गया. घटना की खबर पूरी शहर में आग की तरह फैल गयी थी. सैकड़ों लोगों की हुजूम जुटने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी. ऐहतियात की तौर पर पुलिस गश्त कर रही है.
एक मृतक का रहा है अापराधिक इतिहास : घटना में मारे गये भलुहीपुर निवासी हाकीम राइन का पूर्व में अापराधिक इतिहास रहा है. सूत्रों की माने तो हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाओं में उसका नाम रहा है. हालांकि विगत कुछ दिनों से ये प्रोपट्टी डीलर का काम करता था. मारा गया दूसरा पंकज उर्फ बोतल भी सैंट्रिंग ठेकेदारी का काम करता था. हालांकि इसके अापराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.
फायरिंग होते ही मच गयी भगदड़, बंद हो गयीं दुकानें
गोलियों की तड़तड़ाहट से जैसे ही स्टेशन परिसर गूंजा लोगों में भगदड़ मच गयी. देखते ही देखते चाय पान की दुकानें बंद हो गयी. दुकानदार अपना बोरिया बिस्तर समेट कर भाग खड़े हुए. भगदड़ के क्रम में कई लोग गिर कर जख्मी भी हो गये. वहीं कई लोगों का जूता- चप्पल भी घटना स्थल पर छूट गया. काफी देर तक स्टेशन परिसर में बवाल मचा रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन