अपराधियों ने मारी गोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के केवटिया नहर के समीप वारदात को दिया अंजाम गोली लगने से धायल के बयान पर तीन के खिलाफ दर्ज हुआ नामजद मामला आरा/पीरो : पूर्व के विवाद में बरात से लौट रहे एक वृद्ध को बदमाशों ने गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए […]
विज्ञापन
अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के केवटिया नहर के समीप वारदात को दिया अंजाम
गोली लगने से धायल के बयान पर तीन के खिलाफ दर्ज हुआ नामजद मामला
आरा/पीरो : पूर्व के विवाद में बरात से लौट रहे एक वृद्ध को बदमाशों ने गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले. घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के केवटिया नहर के समीप मंगलवार की रात्रि की है. पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद लोगों ने शादी समारोह से घर लौट रहे वृद्ध अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के महुआरी कोआथ गांव निवासी कामेश्वर चौधरी को गोली मार दी. जख्मी को इलाज के लिए पीरो सीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया. गोली उनके दाहिने हाथ की केहुनी में लगी है और अब खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
जख्मी ने अपने ही गांव के तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है.
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी महुआरी कोआथ गांव निवासी कामेश्वर चौधरी अपने गांव के ही दीना सिंह के साथ बसडीहां गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये थे. रात्रि में खाना खाकर वापस गांव लौट रहे थे. इसी दौरान केवटिया नहर के समीप तीन की संख्या में रहे लोगों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान एक गोली उनके दाहिने हाथ की केहुनी में लग गयी. हो- हल्ला करने पर हथियारबंद लोग दूसरी बार फायरिंग कर फरार हो गये. पुलिस के अनुसार मामला पूर्व से चले आ रहे विवाद का है. छानबीन करने के साथ गोली मारनेवालों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










