चार दिनों से सक्रिय चक्रवाती हवाओं ने बरपाया कहर, कई घायल

Published at :01 May 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
चार दिनों से सक्रिय चक्रवाती हवाओं ने बरपाया कहर, कई घायल

आरा : गत चार दिनों से सक्रिय चक्रवाती हवाओं की वजह से रविवार की रात तेज-आंधी के साथ बरसात हुई. इस दौरान करीब 82 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चल रही थी. इसके कारण कई लोगों के खपड़ैलनुमा घरों के छप्पर उड़ गये. कई लोग जख्मी हो गये. जगह-जगह पेड़ गिर गये. आरा-सासाराम […]

विज्ञापन
आरा : गत चार दिनों से सक्रिय चक्रवाती हवाओं की वजह से रविवार की रात तेज-आंधी के साथ बरसात हुई. इस दौरान करीब 82 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चल रही थी. इसके कारण कई लोगों के खपड़ैलनुमा घरों के छप्पर उड़ गये. कई लोग जख्मी हो गये. जगह-जगह पेड़ गिर गये. आरा-सासाराम मार्ग पर पीरो के गटिरया पुल पर पेड़ गिरने से सड़क वनवे हो गया.
आम के पेड़ों पर लगे टिकोले गिर गये. इसके कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ. मौसम में होने वाले बदलाव की पूर्व सूचना प्रभात खबर ने 26 अप्रैल को प्रकाशित अंक में ही पाठकों को दे दी थी. चक्रवाती हवाओं से 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश होने के बने आसार शीर्षक से खबर छपी थी. आकाश में चार दिनों से चक्रवाती हवाओं की वजह निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ था. इसी बीच धरती से 5 किमी उपर पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ा, जिसकी वजह से चक्रवात उठा और तेज हवा के साथ बारिश हुई.
शहर में सात घंटे तक बिजली गुल पानी के लिए हाहाकार : तेज हवा की वजह से शहर से लेकर ग्रामीण इलाके की बिजली गुल हो गयी. सात घंटे तक शहर में बिजली गुल रही. ग्रामीण इलाके में देर शाम तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पायी थी. इसके कारण पानी के लिए लोगों में हाहाकार मचा रहा. जमीरा के समीप व मिनिस्ट्रियल क्वार्टर के पास बिजली के तार गिरने से शहर की बिजली चरमरा गयी.
ग्रिड में हाई वोल्टेज आने से जूझते रहे अधिकारी व कर्मी : आंधी व पानी के बाद बिजली की आपूर्ति ग्रिड में हुई, लेकिन हाई वोल्टेज के कारण इसे शहर में आपूर्ति नहीं की जा रही थी. शहर में बिजली व्यवस्था को सामान्य करने के लिए अधिकारियों व कर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद बिजली व्यवस्था सामान्य हुई.
खलिहान में रखे बोझे हुए बर्बाद : तेज हवा व बारिश की वजह से खलिहान में रखे गेहूं के बोझे पूरी तरीके से भींग गये. अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद भी नहीं है. ऐसे में बारिश से भींगे गेहूं की फसल में फफूंद रोग लगने का भय किसानों को सता रहा है. कृषि वैज्ञानिक पीके द्विवेदी ने बताया कि बारिश व आंधी की वजह से आम के पेड़ों पर लगे टिकोल गिर गये हैं. इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है.
बरात में गिरे शामियाना, कई घायल :रविवार को शादी-ब्याह का मुहूर्त था. तेज हवा व बारिश की वजह से शामियाना गिर गया. इसमें कई लोग दब गये. इसके कारण लोग घायल हो गये. आधी रात को मौसम में हुए बदलाव की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे.
चक्रवाती हवाओं की वजह से एक मई तक बारिश के बने रहेंगे आसार : आकाश में बने सिस्टम की वजह से आज भी बारिश होने के अासार बने हुए है. स्काइमेट के वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समय मध्य प्रदेश और इससे सटे छत्तीसगढ़ पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा पंजाब से इस सिस्टम से होते हुए पश्चिमी असम तक बन गयी है. इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बिहार और इससे सटे भागों के ऊपर दिखाई दे रहा है. हालांकि असम पर बना चक्रवाती सिस्टम कमजोर हो गया है. अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. खासकर यूपी के बलिया से सटे गंगा नदी के तटीय इलाके में बारिश होने की संभावना बनी हुई है.
प्री-मॉनसून से लोगों गर्मी से मिली राहत : इस समय प्री-मॉनसून की बारिश हो रही है. बारिश होने की वजह से गर्मी से लोगों को राहत हुई है. लगातार गर्मी से बेहाल लोगों को एक-दो दिनों तक ठंड का एहसास होता रहेगा. इसके बाद मौसम में गर्माहट आनी शुरू हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन