आरा मंडल कारा में बंदी की हालत हुई गंभीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शराब पीने के मामले में दो दिन पहले बिहिया से गिरफ्तार हुआ था आरोपित आरा : आरा मंडल कारा में दो दिन पहले शराब के मामले में गिरफ्तार हुए बंदी की हालत गंभीर हो गयी. बुधवार को उसकी हालत गंभीर होने के बाद उसको इलाज के लिए सदर अस्पाताल में भर्ती कराया गया है. इस […]
विज्ञापन
शराब पीने के मामले में दो दिन पहले बिहिया से गिरफ्तार हुआ था आरोपित
आरा : आरा मंडल कारा में दो दिन पहले शराब के मामले में गिरफ्तार हुए बंदी की हालत गंभीर हो गयी. बुधवार को उसकी हालत गंभीर होने के बाद उसको इलाज के लिए सदर अस्पाताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना को लेकर आरा मंडल कारा में काफी देर तक अफरातफरी मची रही. हालांकि प्रथमदृष्टया डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार बंदी बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव नन्हक तेली बताया जाता है, जो काशी तेली का पुत्र है.
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पुलिस ने उसे शराब पीने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. अचानक बुधवार को पेट में दर्द होने के कारण उसकी हालत खराब हो गयी. जेल में पदस्थापित डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन कारा मंडल प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए उसका इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बता दें कि इसके पहले भी जेल के अंदर कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके कारण जेल प्रशासन हालत गंभीर होते ही बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










