पत्रकार हत्याकांड में पूर्व मुखिया के बेटे की तलाश जारी

Published at :27 Mar 2018 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
पत्रकार हत्याकांड में पूर्व मुखिया के बेटे की तलाश जारी

आरा : पत्रकार नवीन निश्चल की स्कार्पियों से कुचल कर हत्या करने के मामले में भोजपुर पुलिस प्रशासन आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. हालांकि घटना के तीसरे दिन भी पूर्व मुखिया का बेटा डब्लू उर्फ आशिफ अभी पकड़ में नहीं आया. इस मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े […]

विज्ञापन

आरा : पत्रकार नवीन निश्चल की स्कार्पियों से कुचल कर हत्या करने के मामले में भोजपुर पुलिस प्रशासन आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. हालांकि घटना के तीसरे दिन भी पूर्व मुखिया का बेटा डब्लू उर्फ आशिफ अभी पकड़ में नहीं आया. इस मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े पूर्व मुखिया का पति हरसू मिया उर्फ अहमद अली को जेल भेज दिया गया. उसके पुत्र की तलाश जारी है. घटना के तीसरे दिन भी मृत पत्रकार नवीन निश्चल के पैतृक गांव कई संगठनों के लोगों ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी.

बता दें कि रविवार की देर रात गड़हनी बाजार से अपने गांव बगवा लौटने के क्रम में स्काॅर्पियो से धक्का मारकर पत्रकार नवीन निश्चल तथा उनके गांव के विजय सिंह की हत्या कर दी गयी. दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. बाद में स्थानीय लोगों ने पूर्व मुखिया के पति को बाइक से भागते देखा था, जिसके बाद घटना से गुस्साये लोगों ने पूर्व मुखिया के स्काॅर्पियो को आग के हवाले कर दिया था. घटना के बाद लोग आक्रोशित होकर दूसरे दिन सड़क जाम भी किये थे. हालांकि पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए घटना के मुख्य आरोपित हरसू मियां उर्फ अहमद अली को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी के बाद लोगों के बीच तनाव व्याप्त है. पुलिस किसी भी सूरत में उसके बेटे डबलू को गिरफ्तार करना चाहती है. हालांकि अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी. इस मामले में मृत पत्रकार नवीन निश्चल के भाई बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह द्वारा हरसू मियां तथा उसके पुत्र डब्ल्यू उर्फ आसिफ तथा दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन