दूसरी शादी रचा रहे युवक की पत्नी ने मचाया हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Mar 2018 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

महथिन मंदिर में पूरे दिन चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पहुंची पुलिस बिहिया : नगर स्थित महथिन मंदिर में सोमवार को हो रहे एक शादी समारोह में उस वक्त अजीबोगरीब स्थित उत्पन्न हो गयी. जब शादी कार्यक्रम के दौरान ही अचानक वहां पहुंची एक युवती ने दूल्हे बने युवक की पत्नी होने का दावा पेश करते […]
विज्ञापन
महथिन मंदिर में पूरे दिन चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पहुंची पुलिस
बिहिया : नगर स्थित महथिन मंदिर में सोमवार को हो रहे एक शादी समारोह में उस वक्त अजीबोगरीब स्थित उत्पन्न हो गयी. जब शादी कार्यक्रम के दौरान ही अचानक वहां पहुंची एक युवती ने दूल्हे बने युवक की पत्नी होने का दावा पेश करते हुए हंगामा मचा दिया. युवती द्वारा किये गये इस खुलासे के बाद हंगामा मचाते हुए की जा रही शादी का विरोध करने के कारण वर और वधू पक्ष के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. हंगामे की खबर मिलने पर महथिन मंदिर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और दूल्हे बने युवक व पत्नी होने का दावा करनेवाली युवती से पूछताछ की गयी.
जानकारी के अनुसार बक्सर जिले के डुमरांव के रहनेवाले केशो प्रसाद के पुत्र चंदन उर्फ विशाल की शादी सोमवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोकिला भड़सरा की रहनेवाली युवती से महथिन मंदिर में हो रही थी. इस दौरान दोनों हीं पक्षों के भारी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे हुए थे. मंगलगीत के साथ शादी की रस्म अदायगी हो रही थी. इसी दौरान चांदी थाना क्षेत्र के कोसियान गांव की एक युवती ने दूल्हे बने युवक की पत्नी होने का दावा कर हंगामा खड़ा कर दिया. वहीं युवक ने युवती पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उसे पहचानने से इन्कार कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आयी कि युवक पत्नी होने का दावा करनेवाली युवती को अच्छी तरह से पहचानता है. दोनों ही किसी दूसरे शहर में कई महीनों तक एक-दूसरे के साथ समय गुजार चुके हैं. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में तय हुआ कि दूल्हा बने युवक का छोटा भाई अगर तैयार हो तो शादी करने के लिए पहुंची दुल्हन की शादी उससे करा दी जाये. महथिन मंदिर में भारी जद्दोजहद व शाम तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अंततः दुल्हे के छोटे भाई ने इस शादी से इन्कार कर दिया, जिससे दोनों ही पक्ष बैरंग अपने घरों को लौट गये. मामले को लेकर पूरे दिन मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मची रही और लोगों में चर्चा का विषय बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




