दिल्ली, मुंबई के तर्ज पर आरा व बक्सर स्टेशन की होगी सफाई

आरा : दानापुर रेलमंडल में ग्रे ए का दर्जा प्राप्त आरा व बक्सर रेलवे स्टेशन की सफाई अब मुंबई व दिल्ली रेलवे स्टेशन की तर्ज पर होगी. सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रेलवे मेडिकल विभाग से हटा दिया गया है. सफाई का कार्य अब इन्वायरमेंट एंड हाउस कीपिंग डिपार्टमेंट देखेगा. अब इन रेलवे […]
आरा : दानापुर रेलमंडल में ग्रे ए का दर्जा प्राप्त आरा व बक्सर रेलवे स्टेशन की सफाई अब मुंबई व दिल्ली रेलवे स्टेशन की तर्ज पर होगी. सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रेलवे मेडिकल विभाग से हटा दिया गया है. सफाई का कार्य अब इन्वायरमेंट एंड हाउस कीपिंग डिपार्टमेंट देखेगा. अब इन रेलवे स्टेशनों पर हाथ से सफाई नहीं करायी जायेगी.
मशीन के सहारे इन स्टेशनों की गंदगी को हटाया जायेगा, ताकि स्टेशन आनेवाले यात्रियों को सुखद अनुभूति महसूस हो सके. यह पहला मौका जब इन रेलवे स्टेशनों की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए रेलवे ने अलग विभाग ही बना दिया है. गत वर्ष ही आरा रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक अक्तूबर से मेडिकल विभाग को दिया गया था. वहीं बक्सर रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था 1991 में ही मेडिकल विभाग के हवाले किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




