विवि के ऐतिहासिक छात्र संघ चुनाव में मचा चौतरफा बवाल

आरा : वीर कुंवर सिंह विवि के ऐतिहासिक छात्र संघ चुनाव में मतगणना के दौरान चौतरफा बवाल मचा. हंगामा व बवाल के कारण मतगणना केंद्रों पर अराजकता का आलम कायम रहा. इन सब के बीच आइसा व छात्र जदयू का विवि में परचम लहराया. वहीं महिला कॉलेज में अभाविप ने बाजी मारी. पूरे दिन मतगणना […]
आरा : वीर कुंवर सिंह विवि के ऐतिहासिक छात्र संघ चुनाव में मतगणना के दौरान चौतरफा बवाल मचा. हंगामा व बवाल के कारण मतगणना केंद्रों पर अराजकता का आलम कायम रहा. इन सब के बीच आइसा व छात्र जदयू का विवि में परचम लहराया. वहीं महिला कॉलेज में अभाविप ने बाजी मारी. पूरे दिन मतगणना को लेकर कॉलेजों में अफरातफरी का माहौल कायम रहा.
जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों ने विजय जुलूस निकाला और जमकर अबीर गुलाल उड़ाये गये. मतगणना का कार्य सुबह नौ बजे से प्रारंभ होना था लेकिन लगभग सभी जगहों पर विलंब मतगणना का कार्य शुरू हुआ. सबसे विलंब से महाराजा कॉलेज केंद्र पर मतगणना शुरू हुई, जिसको लेकर बवाल भी मचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




