एकतरफा प्यार में आशिक ने हल्दी समारोह में चलायी गोली

Published at :18 Feb 2018 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
एकतरफा प्यार में आशिक ने हल्दी समारोह में चलायी गोली

आरा : एकतरफा प्यार में पागल एक आशिक ने शुक्रवार की रात लड़की के दरवाजे पर चढ़ कर गोलियां चला दीं, जिससे अफरातफरी कायम हो गयी. घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब हल्दी की रश्म चल रही थी. घटना जगदीशपुर थाने के वार्ड नंबर दो की है. गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत […]

विज्ञापन

आरा : एकतरफा प्यार में पागल एक आशिक ने शुक्रवार की रात लड़की के दरवाजे पर चढ़ कर गोलियां चला दीं, जिससे अफरातफरी कायम हो गयी. घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब हल्दी की रश्म चल रही थी. घटना जगदीशपुर थाने के वार्ड नंबर दो की है. गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. तीन-चार राउंड फायरिंग करने के बाद पागल प्रेमी वहां से भागने लगा, तभी लोगों ने उसे दबोच लिया. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और आशिक को हिरासत में ले लिया.

पकड़ा गया आरोपित जगदीशपुर वार्ड नंबर नौ निवासी अमन इंडियन उर्फ अमन कुमार है. अमन वार्ड नंबर दो की युवती से एकतरफा प्यार करता था. लड़की के परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी, युवक को यह रिश्ता नागवार गुजर रहा था. युवक ने पहले इस शादी को खत्म करने के लिए भरसक प्रयास किया. जब शादी नहीं कटी तो उसने लड़की और उसके पिता को जान से मारने की प्लानिंग बनायी और उसके दरवाजे पर चढ़ कर फायरिंग की.

रिश्ता तुड़वाने के लिए पहुंच गया था लड़की की ससुराल
एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने शादी तुड़वाने के लिए कई हथकंडे अपनाये. वह रिश्ता तुड़वाने के लिए लड़की के ससुराल भी पहुंच गया और कहने लगा कि वह मेरी है. अगर कोई अपनाने की बात करेगा तो ठीक नहीं होगा. इसके बाद भी रिश्ता नहीं टूटा तो उसने लड़की का फोटो फेसबुक पर डालनी शुरू कर दी.
साथ ही लड़की और उसके पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा.
लड़की के घर के सामने खड़ा होकर फोटो खींच कर करता था फेसबुक पर पोस्ट
शादी तुड़वाने के लिए और लड़की को बदनाम करने के लिए पागल आशिक अपना और लड़की का फोटो मिक्सिंग कर पोस्ट कर देता था तो कभी लड़की के दरवाजे पर खड़ा होकर अपना फोटो खींच कर फेसबुक पर पोस्ट करता था. इसके बावजूद भी लड़की का रिश्ता नहीं टूटा तो आपा खो बैठा और हल्दी की रश्म के दौरान लड़की के दरवाजे पर पहुंच कर गोली चला दी. लड़की के घरवालों ने अमन के परिजनों से मिल कर उसकी हरकतों के बारे में शिकायत की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. बाद में परेशान लड़की ने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन