”भाई की शहादत का चाहिए बदला”

पीरो : देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपने भाई मो मोजाहिद के शहीद होने की खबर सुन बदहवास हो चुके बड़े भाई इम्तेयाज खान और मंझले भाई अकलाख खान दुबई से तत्काल रवाना हो गए थे. वे मंगलवार की सुबह पीरो स्थित अपने घर पहुंच गए है. घर पहुंचने के बाद से दोनों […]
पीरो : देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपने भाई मो मोजाहिद के शहीद होने की खबर सुन बदहवास हो चुके बड़े भाई इम्तेयाज खान और मंझले भाई अकलाख खान दुबई से तत्काल रवाना हो गए थे. वे मंगलवार की सुबह पीरो स्थित अपने घर पहुंच गए है. घर पहुंचने के बाद से दोनों भाइयों के आखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.
बड़े भाई इम्तेयाज ने कहा कि उन्हें अपने छोटे भाई की शहादत पर गर्व है, लेकिन शहादत कब तक यू ही बेकार जाती रहेगी. उन्होंने कहा कि केवल मेरे भाई की ही नहीं, बल्कि हर उस शहीद की शहादत का बदला चाहिए जो पकिस्तान की कायराना हरकतों के शिकार हुए है. उन्होंने सरकार से कड़ा फैसला लेने की मांग करते हुए कहा कि रोज-रोज होने वाली इन कायराना हरकतों से देश को छुटकारा चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










