करेंट लगने से युवक की मौत

आरा/जगदीशपुर : आयर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में शुक्रवार को बिजली का तार ठीक कर रहे एक युवक करेंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक लालगंज गांव निवासी स्व मंगरू साव […]
आरा/जगदीशपुर : आयर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में शुक्रवार को बिजली का तार ठीक कर रहे एक युवक करेंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक लालगंज गांव निवासी स्व मंगरू साव का पुत्र जितेंद्र कुमार साव है. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. बताया जा रहा है कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. इसी को लेकर युवक बिजली का तार ठीक कर रहा था,
तभी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और छानबीन में जुट गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक जितेंद्र की शादी होनेवाली थी. 17 फरवरी को तिलक तथा 23 को बरात जानेवाली थी. इसी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं. घर में शादी का माहौल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




