धक्के से बच्चे की मौत, ऑटो को फूंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा . शव के साथ आक्रोशित लोगों ने जमकर किया बवाल सहार थाना क्षेत्र के बरूही मुसहरटोली की घटना आरा/सहार : सहार थाना क्षेत्र के बरूहीं गांव में सोमवार की शाम अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना को अंजाम देकर भाग रहे ऑटोचालक को भीड़ […]
विज्ञापन
हादसा . शव के साथ आक्रोशित लोगों ने जमकर किया बवाल
सहार थाना क्षेत्र के बरूही मुसहरटोली की घटना
आरा/सहार : सहार थाना क्षेत्र के बरूहीं गांव में सोमवार की शाम अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना को अंजाम देकर भाग रहे ऑटोचालक को भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की गयी. बाद में आक्रोशित लोगों ने ऑटो को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद लोग सड़क पर उतर कर जमकर बवाल करने लगे. बाद में स्थानीय थाना पुलिस के साथ- साथ कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और समझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग को लेकर डटे रहे. डीएसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. समाचार प्रेषण तक जाम तक लगा हुआ था.
मृत बच्चे की पहचान बरूहीं मुसहर टोली निवासी कटेश्वर मुसहर के पुत्र बरावन मुसहर के रूप में की गयी. बताया जा रहा है कि बरूहीं मुसहर टोली के समीप सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था. वहीं पर बच्चा खेल रहा था. इसी क्रम में अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद माले के लोग पहुंच गये और सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया गया. लगभग चार घंटे तक सड़क जाम लगी रही. स्थानीय थाना पुलिस के साथ- साथ कई पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाते- बुझाते नजर आये. वहीं भीड़ की पिटाई से जख्मी चालक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में कराया जा रहा है. ऑटोचालक इसी थाना क्षेत्र के एकवारी गांव का रहने वाला बताया जाता है.
जलेबी खाकर लौट रहा था बच्चा, हो गया हादसे का शिकार : पूजा देखने के लिए बच्चा अपने दादा भुअर मुसहर के साथ आया हुआ था. जलेबी खाने के बाद वह सड़क के रास्ते अपने घर जा रहा था, तभी सहार की तरफ से आ रही ऑटो की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




