बायोमीटरिक से हाजिरी लगाने को तैयार नहीं डॉक्टर

आरा : सरकार ने डॉक्टरों व कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर तीन दिन पहले बायोमीटरिक सिस्टम की व्यवस्था की है, पर अस्पताल के डॉक्टर सरकार के आदेश की धज्जी उड़ा रहे हैं. इससे सरकारी खजाने व मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रहार किया जा रहा है. कराहते मरीजों की देखभाल के प्रति असंवेदनशील चिकित्सकों ने अपने […]
आरा : सरकार ने डॉक्टरों व कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर तीन दिन पहले बायोमीटरिक सिस्टम की व्यवस्था की है, पर अस्पताल के डॉक्टर सरकार के आदेश की धज्जी उड़ा रहे हैं. इससे सरकारी खजाने व मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रहार किया जा रहा है. कराहते मरीजों की देखभाल के प्रति असंवेदनशील चिकित्सकों ने अपने मानसिक मनोदशा को प्रदर्शित कर दिया है. मरीजों के लिए धरती के भगवान कहे जानेवाले डॉक्टरों की दादागिरी सदर अस्पताल में चरम पर है.
सरकारी आदेश व आदेश का पालन करानेवाले अस्पताल प्रशासन का डॉक्टरों पर कोई असर नहीं हो रहा है. विगत दो दिनों से सदर अस्पताल में उपस्थिति के लिए बायोमीटरिक सिस्टम लगाया गया है, पर अब तक कर्मचारियों को छोड़कर डॉक्टरों की उंगली के निशान नहीं लग पाये हैं. प्रतिदिन मनमानी तरीके से डॉक्टर ड्यूटी करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




