ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

Published at :16 Jan 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

हादसा . आक्रोशित लोगों ने आरा-छपरा मुख्य मार्ग को किया जाम छपरा और भोजपुर के पदाधिकारियों के समझाने-बुझाने पर मामला हुआ शांत पांच घंटे तक जाम रहा आरा- छपरा मुख्य मार्ग, झेलनी पड़ी परेशानी आरा/बड़हरा : आरा- छपरा मुख्य मार्ग पर बड़हरा थाना क्षेत्र के ज्वाला पांडेय के पीपल के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक […]

विज्ञापन

हादसा . आक्रोशित लोगों ने आरा-छपरा मुख्य मार्ग को किया जाम

छपरा और भोजपुर के पदाधिकारियों के समझाने-बुझाने पर मामला हुआ शांत
पांच घंटे तक जाम रहा आरा- छपरा मुख्य मार्ग, झेलनी पड़ी परेशानी
आरा/बड़हरा : आरा- छपरा मुख्य मार्ग पर बड़हरा थाना क्षेत्र के ज्वाला पांडेय के पीपल के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. सड़क पर तड़प-तड़प कर युवक ने दम तोड़ दिया. वहीं इस घटना में बाइक सवार दूसरा युवक जख्मी हो गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान छपरा जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर विंदगावा निवासी पुनेश्वर राय के 22 वर्षीय पुत्र बिनेश कुमार राय के रूप में की गयी. वहीं दूसरा साथी इसी गांव का भुअर राय बताया जाता है, जिसे इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. दोनों युवक बाइक से बबुरा गैस का सिलिंडर लेने आये हुए थे.
लौटने के क्रम में हादसे के शिकार हो गये. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रकचालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली. ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर आ गये और आरा- छपरा मुख्य मार्ग को बबुरा गांव के समीप जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में घटना की सूचना मिलते ही छपरा सदर प्रखंड के सीओ व बीडीओ भी मौके पर पहुंच गये इधर सूचना पाकर भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के सीओ और बीडीओ भी मौके पर पहुंच गये और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने लगे. पांच घंटे तक जाम रहने के बाद यातायात बहाल हो पाया. इस संबंध में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बताया कि पारिवारिक लाभ के रूप में मृतक के परिजनों को चेक दिया गया है. चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन