जमीन बेचकर घर में रखे थे आठ लाख रुपये

आरा/पीरो : जमीन बेच कर गृहस्वामी के द्वारा घर में आठ लाख रुपये रखे गये थे. जमीन के रुपयों के लिए ही डाका डालने का मामला सामने आ रहा है. इस मामले में अपनों का ही हाथ होने की बात दबी जुबान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. डकैती की इस घटना से […]
आरा/पीरो : जमीन बेच कर गृहस्वामी के द्वारा घर में आठ लाख रुपये रखे गये थे. जमीन के रुपयों के लिए ही डाका डालने का मामला सामने आ रहा है. इस मामले में अपनों का ही हाथ होने की बात दबी जुबान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. डकैती की इस घटना से पूरा परिवार सहमा हुआ है. डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद जब डकैत चले गये तो परिवार के सदस्य शोर मचाने लगे, जिसके बाद जुटे पड़ोस के लोगों ने कमरे में बंद परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला.
गृहस्वामी की मानें तो उन्होंने जमीन बेचकर आठ लाख रुपये नकद घर में रखे थे, जिसे डकैतों ने लूट लिये. इस घटना को लेकर गृहस्वामी द्वारा अगिआंव बाजार थाने में अज्ञात डकैतों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










