मेला घूमने गये युवक का शव गंगा किनारे से बरामद

Published at :25 Dec 2017 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
मेला घूमने गये युवक का शव गंगा किनारे से बरामद

बिंद टोली के समीप गंगा नदी के दक्षिणी छोर से किया गया बरामद बिहिया : बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के बहोरनपुर गांव से अपने तीन दोस्तों के साथ उत्तर प्रदेश के बलिया मेला घूमने गये युवक का शव ओपी पुलिस ने रविवार की दोपहर में गंगा नदी के किनारे से बरामद कर लिया. मृतक युवक का […]

विज्ञापन

बिंद टोली के समीप गंगा नदी के दक्षिणी छोर से किया गया बरामद

बिहिया : बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के बहोरनपुर गांव से अपने तीन दोस्तों के साथ उत्तर प्रदेश के बलिया मेला घूमने गये युवक का शव ओपी पुलिस ने रविवार की दोपहर में गंगा नदी के किनारे से बरामद कर लिया. मृतक युवक का नाम धर्मेंद्र राय (20 वर्ष) है जो कि बहोरनपुर निवासी लक्ष्मण राय का पुत्र था. ओपी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि युवक का शव जवईनिया-शिवपुर के बीच स्थित बिंद टोली के समीप गंगा नदी के दक्षिणी छोर से बरामद किया गया है.
शव कीचड़ में फंसा हुआ था. मालूम हो कि गत 19 दिसंबर को धर्मेंद्र गांव के ही तीन दोस्तों के साथ बलिया में लगा मेला घूमने गया था. उक्त तीनों दोस्त मेला घूमकर घर चले आये परंतु धर्मेंद्र घर नहीं पहुंचा. परिजनों द्वारा पूछताछ किये जाने पर उक्त युवकों ने उसके
संबंध में किसी भी तरह की जानकारी नहीं होने की बात बतायी मामले को लेकर धर्मेंद्र के पिता ने गांव के ही तीन युवकों रवींद्र पांडेय के पुत्र सोनू पांडेय, विनोद राय
के पुत्र अंकित राय व शिवपूजन राय के पुत्र मुकेश राय पर अपहरण करने व हत्या करने की आशंका जताते हुए 20 दिसंबर को थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी.
वहीं घटना के बाद से तीनों आरोपित फरार हो चुके हैं. ओपी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया गया है. मामले के फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन