इंजन में घुसकर असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़

Published at :22 Dec 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
इंजन में घुसकर असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़

कई बार पटना-रघुनाथपुर ट्रेन को दौड़ाया आगे-पीछे रामानंद तिवारी हॉल्ट पर आधा घंटा तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा चटकी पटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड की अप लाइन में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे पटरी चटक गयी. इससे अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया. डुमरांव से लेकर […]

विज्ञापन

कई बार पटना-रघुनाथपुर ट्रेन को दौड़ाया आगे-पीछे

रामानंद तिवारी हॉल्ट पर आधा घंटा तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा
चटकी पटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित
आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड की अप लाइन में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे पटरी चटक गयी. इससे अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया. डुमरांव से लेकर आरा तक ट्रेनें विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खड़ी हो गयीं. आधी रात में ट्रेनों के खड़ी होने से यात्री भय से सहमे रहे. जानकारी के अनुसार, आधी रात को डुमरांव व बरुणा रेलवे स्टेशन के बीच पटरी चटक गयी. इसकी सूचना मिलते ही रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि पटरी चटकने के थोड़ी देर बाद ही 15548 अप रक्सौल-लोकमान्य तिलक जनसाधारण एक्सप्रेस गुजरने वाली थी. आनन-फानन में इस ट्रेन को टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. इसके बाद ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ. करीब दो घंटे बाद चटकी हुई पटरी में क्लैंप बांधकर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया.
इधर, आधी रात के सुनसान स्टेशनों पर ट्रेनों के खड़ी होने से यात्री दहशत में रहे. ट्रैक दुरुस्त होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ. इस दौरान गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक सहित अन्य ट्रेनें फंसी रहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन