आगजनी कर रोड जाम, बंद करायीं दुकानें

Published at :22 Dec 2017 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
आगजनी कर रोड जाम, बंद करायीं दुकानें

आक्रोश. बालू-गिट्टी को लेकर राजद के बिहार बंद का शहर में दिखा व्यापक असर बंद रहे निजी स्कूल, जिले से जुड़ने वाले सभी हाइवे पर आवागमन ठप बंद कर रहे राजद समर्थकों को किया गया गिरफ्तार आरा : विगत कई माह से बालू उत्खनन पर रोक के खिलाफ पूर्व घोषित बिहार बंद के तहत राजद […]

विज्ञापन

आक्रोश. बालू-गिट्टी को लेकर राजद के बिहार बंद का शहर में दिखा व्यापक असर

बंद रहे निजी स्कूल, जिले से जुड़ने वाले सभी हाइवे पर आवागमन ठप
बंद कर रहे राजद समर्थकों को किया गया गिरफ्तार
आरा : विगत कई माह से बालू उत्खनन पर रोक के खिलाफ पूर्व घोषित बिहार बंद के तहत राजद विधायकों व कार्यकर्ताओं ने नगर में घुम-घुमकर दुकानों को बंद कराया. वहीं, कई जगह सड़कों को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. इस दौरान कई जगहों पर सड़क पर आगजनी भी की गयी. राजद के बंद का नगर के कई इलाकों में व्यापक असर दिखा. बिहार बंद की घोषणा को देखते हुए नगर के निजी स्कूलों ने बुधवार को ही बच्चों को छुट्टी की सूचना दे दी थी. जिले से जुड़ने वाले जितने भी हाइवे हैं, उन पर बिहार बंद के कारण आवागमन घंटों ठप रहा. वहीं, बंद के दौरान शांति व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर राजद कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर नवादा थाने सहित अन्य थानों में घंटों बैठाये रखा, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया.
बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे विधायक: जिले में राजद के पांच विधायक हैं, जो बंद को सफल बनाने को लेकर सुबह से ही सड़क पर उतर गये थे तथा समर्थकों के साथ घुम-घुमकर दुकानों को बंद करा रहे थे. इस दौरान जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह के नेतृत्व में बालू-गिट्टी को लेकर सरकार की नीतियों के विरोध में विधायक अरुण यादव, अनवर आलम, अगिआंव प्रमुख मुकेश यादव ने समर्थकों के साथ मोर्चा संभाला तथा बैनर के साथ जुलूस निकालकर नवादा थाना होते करमन टोला, सदर अस्पताल, शिवगंज मोड़, धर्मन चौक, टाउन थाना, वीर कुंवर सिंह मैदान रोड, पकड़ी चौक, कतिरा होते स्टेशन परिसर में पहुंचे. बंद करानेवालों में उमा शंकर सिंह, जगदीश सिंह कुशवाहा, गजेंद्र यादव, बीरबल यादव, करुण कुमार सिंह, सुरेश पासवान आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन